Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब छह बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में अपराधियों ने एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

    वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05-BT-4437) बरामद की गई।

    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गिरोह के एक अन्य सदस्य रोमी सिंह उर्फ सरदार के पास भी हथियार होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रोमी सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके पास से एक और देशी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इस बरामदगी के आधार पर गोलमुरी थाना में एक अलग मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में गोलमुरी, बिष्टुपुर और टेल्को थानों में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनदीप सिंह के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में चार आपराधिक कांड दर्ज हैं।
    गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शुक्रवार, 24 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय रंगदारी गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
    Next Article कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    Related Posts

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    July 24, 2026

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.