जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित जलाराम कुट्टी में सेवा कार्य का आयोजन करते हुए करीब 200 जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच सुबह का नाश्ता वितरित किया।
इस सेवा कार्यक्रम का प्रायोजन संस्था के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष **किशोर पंचमियां** ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जलाराम कुट्टी के निदेशक भाई विनोद जी सहित संस्था के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जायंट्स ग्रुप समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए लगातार ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

