Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कान्हाचट्टी: प्रखंड क्षेत्र के खापलवानी गांव निवासी शिव कुमार सिंह की सुपुत्री वंशिका राज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 626 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4174 हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे कान्हाचट्टी प्रखंड का नाम रोशन किया है।

    वंशिका की इस उल्लेखनीय सफलता पर समाजसेवी नितीश कुमार उनके आवास पहुंचे और उन्हें शॉल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वंशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    नितीश कुमार ने कहा कि वंशिका ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास का अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। वंशिका की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है।

    उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और ईमानदारी से की गई मेहनत हर चुनौती को आसान बना देती है। वंशिका ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

    वंशिका राज की सफलता पर उनके माता-पिता, परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे कान्हाचट्टी प्रखंड के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

    सभी ने वंशिका राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगी तथा अपने परिवार और क्षेत्र का नाम आगे भी रोशन करेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं
    Next Article अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    Related Posts

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.