सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।
राष्ट्र संवाद संवादाता
बैठक में जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक,डीडीसी, सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार और जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सामने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को यह हिदायत दी गई है की प्रसाद की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगी। यदि किसी भी दुकान में प्रसाद की गुणवत्ता खराब पाई जाएगी तो सीधा विभाग उसका जिम्मेदार होगा।
जिले में करीब 228 चिकित्सा और 400 से ज्यादा पारा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। करीब 40 स्वास्थ्य शिविर बनाए जाएंगे जिसमें 100 से ज्यादा एंबुलेंस भी तैनात रहेंगे।भीड़ भार को देखते हुए टोटो एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

