हनफिया उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने जमा किए एसआईआर फॉर्म, बीएलओ के कार्यों की सराहना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह मानवाधिकार सहयोग संघ भारत, जमशेदपुर इकाई के जिला प्रभारी अंसार खान ने अपनी बस्ती के मतदाताओं के एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) फॉर्म भरवाकर जवाहर नगर रोड नंबर-13 स्थित हनफिया उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचकर संबंधित बीएलओ को जमा किए
इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 285 की बीएलओ गजाला फरहाना एवं बूथ संख्या 294 के बीएलओ वालीउल्लाह को फॉर्म सौंपे। अंसार खान ने कहा कि हनफिया उच्च विद्यालय में तैनात सभी बीएलओ पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं, जिससे लोगों को फॉर्म भरने और जमा करने में सुविधा मिल रही है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 284 के बीएलओ तहसीन रजा, 285 की बीएलओ गजाला फरहाना, 291 की बीएलओ शाहिदा परवीन, 292 की बीएलओ शमा बानो, 293 की बीएलओ मुमताज बानो तथा 294 के बीएलओ वालीउल्लाह सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 के रूप में अंसार खान एवं बिलाल अहमद भी मौजूद रहे।

