Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी में चोरी की वारदातों पर भाजपा का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग : दिनेश कुमार

    जमशेदपुर, 20 जुलाई। भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज प्रातः गोलमुरी मेन रोड स्थित हरि किशुन पान दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के सुपुत्रों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सौंपे गए लिखित आवेदन की जानकारी लेते हुए उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    दिनेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गोलमुरी एवं टिनप्लेट बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। कुछ दिन पूर्व सुधीर पान दुकान में चोरी की घटना हुई, उसके बाद गोलमुरी बाजार में शंकर जी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया और आज पुनः हरि किशुन पान दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएँ कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।

    उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के मनोबल में वृद्धि होगी और व्यापारियों का विश्वास कमजोर पड़ेगा।

    दिनेश कुमार ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की कि सभी चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही गोलमुरी, टिनप्लेट एवं आसपास के बाजार क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए, प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा व्यापारियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

    इस अवसर पर उनके साथ भाजपा गोलमुरी मंडल के पूर्व महामंत्री बंटी अग्रवाल, बाजार समिति के सदस्य कमल गुप्ता, दिलीप लड्डा, राजीव कुमार, मोहम्मद नौशाद एवं टिंकू उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन से पहले आषाढ़ी पूजा संपन्न, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना
    Next Article आरएसबी ग्रुप ने मनाया ‘एक पहल’ वार्षिक उत्सव का चौथा संस्करण – सपनों से आगे के भविष्य का संकल्प

    Related Posts

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    July 21, 2026

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    July 21, 2026

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.