यूथ इंटक ने संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपीं, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ सोशल मीडिया प्रभारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक का जिला अध्यक्ष तथा ऋतेश राय ‘जैकी’ को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों संगठन के विस्तार, श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

