देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला संरक्षक दीपक भालोटिया और जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में देवघर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का प्रस्थान पारडीह काली मंदिर से हुआ।
19 जुलाई को देवघर में आयोजित कार्यसमिति बैठक में संगठन के विकास, भावी कार्ययोजना, वर्ष 2025-26 के आय-व्यय अनुमोदन, संविधान संशोधन, जिला एवं शाखा अध्यक्षों की रिपोर्ट तथा आगामी कार्यक्रमों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बैठक से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

