भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया
राष्ट्र संवाद संवादाता
रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया, विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक तरफ झारखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मध्यमवर्ग को 200 यूनिट बिजली उपयोग के लिए राहत का सौगात दिया गया है, इसका पूरी तरह लाभ उठाने के लिए ग्रामीण भी 200 यूनिट से कम बिजली का उपयोग कर रहे।
वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के पदाधिकारी कर्मचारियों के डिजिटल टेक्निकल घोर लापरवाही से महुआ टोला के दर्जनों ग्रामीणों का बिल किसी का 51 हजार किसी का 41 हजार किसी 29 तो किन्हीं का 20 हजार 15 हजार , 12 हजार 10 हजार 5 हजार बिजली बिल आ गया है।
जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया और भुरकुंडा पतरातु सब डिवीजन कार्यालय में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है,
पूरे मामले पर मिडिया द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ रोहिताश कुमार से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले को बिजली विभाग द्वारा गंभीरतापूर्वक लिया गया है इस महिने का जितने लोगों का बिजली बिल आया है उसे कैंसल कर दिया जा रहा है और इसे जल्द सुधारकर कर सभी लोगों का सही पूर्वक बिजली बिल दिया जाएगा।

