कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में 09-जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय समीक्षा एवं संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशिभूषण राय, प्रदेश महासचिव (संगठन) सुनीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों, प्रखंड, मंडल, पंचायत व बूथ कमेटियों के गठन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की गई। नेताओं ने सभी प्रभारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए-2 एवं बीएलओ के साथ समन्वय कर पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

