Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई
    Headlines Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 13, 2026Updated:July 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई
    2 दिन पहले राष्ट्र संवाद में छपी थी खबर
    “घाटशिला और गालूडीह थाना बना अपराधियों का नया अड्डा” शीर्षक से राष्ट्र संवाद में 11 जुलाई को खबर प्रकाशित हुई थी। खबर में गालूडीह थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी, अवैध बालू परिचालन, जुआ और अवैध शराब कारोबार के बेखौफ चलने का जिक्र किया गया था। साथ ही पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए गए थे।

    खबर छपते ही एसएसपी ने लिया संज्ञान
    राष्ट्र संवाद की इस खबर का तुरंत असर देखने को मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने रविवार को गालूडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। यह एसपी का थाने का पहला औपचारिक दौरा था।

    क्या-क्या हुआ निरीक्षण में:
    1. अभिलेखों की जांच: एसपी ने थाना प्रभारी अंकु कुमार से लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, पुलिस बल की उपलब्धता और थाना की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।
    2. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: थाना परिसर, कार्यालय संचालन और आम नागरिकों को दी जा रही पुलिस सेवाओं का निरीक्षण किया।
    3. पुलिसकर्मियों से सीधी बात: थाने में मौजूद सभी पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की।

    एसपी ने दिए कड़े निर्देश
    निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से इन पर तुरंत रोक लगाने को कहा:
    – अवैध लॉटरी का संचालन
    – अवैध बालू का उठाव और परिवहन
    – जुआ और सट्टा
    – अवैध शराब की बिक्री

    एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। साथ ही आम जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करने को भी कहा।

    प्रशासनिक हलचल तेज
    एसपी के इस औचक निरीक्षण और कड़ी फटकार के बाद गालूडीह थाना परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता देखी गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया में खबर छपने के बाद हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और अब पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर:यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान
    Next Article क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.