Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण संबंधित समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण संबंधित समीक्षात्मक बैठक*

    उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त द्वारा जिला के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए राजस्व वसूली की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला खनन विभाग द्वारा तय लक्ष्य के विरुद्ध अब तक कुल 4808.59 लाख रुपए की वसूली की गई है जो वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 32.06 प्रतिशत है। वहीं उत्पाद विभाग द्वारा 16877.50लाख रुपए की वसूली की गई जो वार्षिक लक्ष्य का 75.12 प्रतिशत है। जिला निबंधन कार्यालय द्वारा 3021.20लाख रुपए की वसूली की गई है जो वार्षिक लक्ष्य का 48.69% प्रतिशत है। जिला परिवहन विभाग द्वारा 12402.20 लाख रुपए की वसूली की गई जो वार्षिक लक्ष्य का 64.27 प्रतिशत है। जिला मत्स्य विभाग द्वारा 23.94 लाख रुपए की वसूली की गई जो वार्षिक लक्ष्य का 44.75प्रतिशत है। वहीं नगर निकाय की बात करे तो सबसे अधिक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा अब तक कुल 102.18 लाख रुपए की वसूली की गई है जो वार्षिक लक्ष्य का 102.18 प्रतिशत है। वहीं मानगो नगर निगम द्वारा 524.22लाख रुपए की वसूली की गई है जो वार्षिक लक्ष्य का 67.66प्रतिशत है।जुगसलाई नगर परिषद द्वारा 166.95लाख रुपए की वसूली की गई है जो वार्षिक लक्ष्य का 68.99प्रतिशत है। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया वहीं सचिव कृषि उत्पादन बाजार समिति को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उपायुक्त ने विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को वैसे पार्किंग संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए को शर्तो का अनुपालन नहीं कर रहे हैं या एग्रीमेंट करने के बाद भुगतान नहीं किए है। विभिन्न स्रोतों से पार्किंग संवेदकों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारी को दिए। आज के बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम, सब रजिस्टर, कार्यपालक पदाधिकारी जुग्सालाई नगर पालिका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    https://youtu.be/qc-O9XfFEVs

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने रूट लाईन, एयरपोर्ट, बाबा मंदिर के साथ आस-पास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण
    Next Article उपायुक्त के अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.