Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति आगमन को लेकर एएसएल की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रपति आगमन को लेकर एएसएल की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan
    *■ राष्ट्रपति आगमन को लेकर (ए0एस0एल0) की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश….*
    ==================
    *■ विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों को 24 घंटे पूर्व कर लें सुनिश्चितः उपायुक्त…..*
    ==================
    आगामी 29 फरवरी को महामहीम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में एडवांस सिक्योरिटी लाईजिनिंग (ए0एस0एल0) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन एवं प्रस्थान से लेकर मंदिर में पूजा-पाठ व सर्किट हाउस में विश्राम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व सुरक्षा संबंधित चूक न हो, इसको लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान प्रोटोकोल के अनुरूप सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों व तैयारियों को 24 घंटे पूर्व सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया गया।
    इसके अलावे बैठक के दौरान कुण्डा स्थित एयरपोर्ट पर डबल लेयर सिक्योरिटी के साथ हेलिपेड से मंदिर मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। साथ हीं मंदिर प्रांगण, सर्किट हाउस व रूट लाईन में दण्डाधिकारियों व पुलिस के जवान, डाॅग स्कायड, बम निरोधक दस्ता, ए0टी0एस0 टीम, क्यू0आर0टी0 की टीम सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने जानकारी दी कि महामहीम राष्ट्रपति के पूरे कार्यक्रम के दौरान पारा मेडिकल की टीम, एम्बूलेंस, अग्निशमन दस्ता, बिजली की व्यवस्था सहित प्रतिनियुक्त अधिकारी व पुलिस कर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था के मद्देनजर डय्टी पर तैनात अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, मीडिया कर्मियों को पहचान पत्र देते हुए उनकी पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निदेशित किया है कि बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर सारी तैयारियां ससमय पूरी कर लें। साथ हीं महामहीम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में मुख्य द्वार से लेेकर बाबा मंदिर प्रवेश द्वार तक कारपेट बिछाने की बात कही। वहीं मंदिर प्रांगण में पानी, बिजली, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ हीं मंदिर प्रांगण के आस-पास लगाए जाने वाले दुकानों के मालिकों को प्रोटोकोल के हिसाब से आवश्यक निर्देश देने की बात कही।
    इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि महामहीम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग, फूड इंस्पेक्टर को आवश्यक निर्देश दिये गए हैे। इसको लेकर डाॅक्टरों की टीम के साथ उनके खाने-पीने के समानों की जांच के अलावा स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्था एवं उनके ग्रुप के ब्लड की उपलब्धता को सुनिश्चित कर लिया गया है। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
    *बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह* द्वारा जानकारी दी गयी कि सुरक्षा बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। हेलिपेड के आस-पास व मंदिर के आस-पास बने भवनों एवं रूट लाईन में बारीकि से सुरक्षा की निगरानी व व्यवस्था का निर्देश दिया है, ताकि महामहीम राष्ट्रपति के सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। इसके अलावे सभी होटलोें, धर्मशाला, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। साथ हीं आस-पास के सीमावर्ती ईलाके की शतत निगरानी के साथ 24ग7 एक्टिव मोड में सुरक्षा कर्मियों को कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
    *बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे* पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनंद, सहायक निदेशक (इंटेलिजेंस ब्यूरों) श्री अश्वनी सहाय, डी0एस0पी0 (इंटेलिजेंस ब्यूरों) संतोष कुमार ठाकुर स्क्वाड्रन लीडर (आई0ए0एफ0) ए0 दूबे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, देवघर श्री शिवा जी सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबियूस बारला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशालदीप खलखो, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, मंदिर प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थें।
    https://youtu.be/qc-O9XfFEVs

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामहीम राष्ट्रपति द्वारा अपराह्न लगभग 12ः30 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जायेगी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने किया डे केयर सेंटर का उद्घाटन, सेंटर को किया गया है अपग्रेड

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.