Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    ₹8,000 से अधिक सालाना शुल्क वसूलने का आरोप; परिजनों ने कहा— “सरकार की रोक के बाद री-एडमिशन का नाम बदलकर हो रही अवैध वसूली”

    विद्यालय प्रबंधन की सफाई: “यह री-एडमिशन नहीं, संगठन के निर्देश पर तय वार्षिक शुल्क है, दुष्प्रचार कर रहे कुछ बकायादार गार्जियन”

    हजारीबाग: शहर के कुम्हारटोली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी और भारी हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दो दर्जन से अधिक आक्रोशित अभिभावक विद्यालय परिसर के बाहर जमा हो गए। परिजनों का आरोप है कि सरकार द्वारा री-एडमिशन पर रोक लगाए जाने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन ‘एनुअल फी’ और ‘वार्षिक शुल्क’ का नाम बदलकर प्रति बच्चा ₹7,500 से ₹8,200 तक की भारी-भरकम राशि वसूल रहा है। सोमवार से ही विद्यालय में पीटी-वन की परीक्षा शुरू हुई है, जिसमें फीस बकाया होने के नाम पर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और परीक्षा से वंचित करने का आरोप भी अभिभावकों ने लगाया है। हंगामे के दौरान एक अभिभावक ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली है।

    “कर्ज लेकर भर रहे फीस, दलालों की तरह व्यवहार कर रहा स्कूल”

    विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का दर्द और आक्रोश चरम पर दिखे। मेहनत-मजदूरी करने वाले एक अभिभावक ने रोते हुए कहा, “मेरे दो बच्चे यहाँ पढ़ते हैं। मासिक फीस के रूप में हर महीने प्रति बच्चा ₹2,000 से अधिक अलग से देते हैं। अब इस सालाना चार्ज को भरने के लिए ₹18,000 सूद पर कर्ज लेकर आना पड़ा है।”

    मौजूद महिला अभिभावकों ने कहा कि जब बच्चा इसी स्कूल का है, तो हर साल उससे री-एडमिशन या भारी-भरकम एनुअल चार्ज क्यों लिया जा रहा है? गार्जियनों का आरोप है कि पिछले साल जो चार्ज ₹6,000 था, उसे इस साल बढ़ाकर ₹8,200 कर दिया गया है। विरोध करने पर वर्तमान प्रधानाचार्य सीधे शब्दों में कहते हैं कि ‘पैसे नहीं हैं तो नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में लिखा लीजिए, वहां मुफ्त खाना भी मिलेगा।’ परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जो गार्जियन मीडिया के सामने आ रहे हैं, बाद में स्कूल के शिक्षक उनके बच्चों को टारगेट कर प्रताड़ित करते हैं।

    आत्मदाह की चेतावनी से सहमा माहौल

    आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि भीड़ में शामिल एक वक्ता अभिभावक ने कैमरे के सामने ऐलान किया, “अगर इस री-एडमिशन और एनुअल चार्ज के खेल को तुरंत बंद नहीं किया गया, तो मैं कल विद्यालय परिसर में आत्मदाह कर लूंगा। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन होंगे।” अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल प्रबंधन उन्हें लिखित रूप से दे कि उनका किस सत्र का कितना बकाया है, क्योंकि वे हर महीने नियत समय पर फीस काउंटर पर जमा करते आए हैं।

    प्रधानाचार्य का पक्ष: “री-एडमिशन नहीं, यह प्रांतीय गाइडलाइन के तहत वार्षिक शुल्क है”

    इस पूरे हंगामे और आरोपों पर जब विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार साहू से सीधा सवाल किया, तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रधानाचार्य ने कहा:

    “सत्र 2025-26 की समाप्ति के बाद आज 6 जुलाई से नए सत्र (2026-27) की पीटी-वन परीक्षा शुरू हुई है। हमने सिर्फ उन अभिभावकों को टोकने या सूचना देने का निर्देश दिया है जिनका ‘पिछले सत्र’ (2025-26) का पुराना शिक्षण शुल्क बकाया है। जिनका वर्तमान सत्र का शुल्क या वार्षिक चार्ज बाकी है, उन्हें परीक्षा से वंचित नहीं किया जा रहा है। कुछ ऐसे गार्जियन हैं जो जानबूझकर विद्यालय के मासिक शुल्क को दरकिनार करते हैं और जब उनपर दबाव बनता है, तो वे समाज में ‘री-एडमिशन’ के नाम पर दुष्प्रचार कर रहे हैं।”— धर्मेंद्र कुमार साहू, प्रधानाचार्य

    ₹8,200 की रसीद के सवाल पर प्रधानाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि यह री-एडमिशन शुल्क नहीं है। हमारा विद्यालय विद्या विकास समिति, झारखंड के दिशा-निर्देशन में संचालित होता है। इस राशि में प्रांतीय गतिविधि शुल्क, परीक्षा शुल्क, उत्सव शुल्क, विद्युत शुल्क और भवन शुल्क जैसे तमाम सालाना खर्चे शामिल होते हैं, जिसे वर्ष में केवल एक बार ‘वार्षिक शुल्क’ के रूप में लिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का बकायदा ऑडिट होता है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

    उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी की चौखट पर पहुंचे गार्जियन

    घंटों चले हंगामे के बाद पीड़ित अभिभावकों ने साफ किया कि वे इस मनमानी के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। स्कूल प्रबंधन के असहयोगात्मक रवैये को देखते हुए अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल इस पूरे मामले की लिखित शिकायत और न्याय की गुहार लेकर हजारीबाग उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलने रवाना हुआ। गार्जियनों का कहना है कि जब तक इस दोहरी नीति और मनमाने शुल्क पर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाई जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे
    Next Article UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    Related Posts

    धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक

    July 6, 2026

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    July 6, 2026

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.