Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी गांव में आयोजित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों से भी अवगत कराया।

     

    आधुनिक खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही गांव, क्षेत्र और राज्य के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा खेती को लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

     

    पौधारोपण कर दिया हरित विकास का संदेश

     

    कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर शोहदा ग्राम पंचायत मुखिया बिदेन सरदार, ग्राम प्रधान रामराज मुर्मू, कालिकापुर पंचायत मुखिया बाघराय सोरेन, जिला कृषि पदाधिकारी, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष हितेश भकत, प्रखण्ड सचिव भुवनेश्वर सरदार, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव अजय हंसदा , कालिकापुर पंचायत समिति सदस्य त्रिलोचन टुडू, एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील
    Next Article स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.