Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुजूर्ग, दिव्यांग लोगों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें जल्द समाधानःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बुजूर्ग, दिव्यांग लोगों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें जल्द समाधानःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 25, 2020Updated:February 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ बुजूर्ग, दिव्यांग लोगों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करें जल्द समाधानः- उपायुक्त ….*
    ==================
    *■ राशन कार्ड से जुड़े मामालों में कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े लाभुकों को, निष्पादन हो त्वरित गति सेः- उपायुक्त …*
    ==================
    *■ भू-अर्जन व मुआवजे से संबंधित मामलों को ससमय करें निष्पादितः- उपायुक्त ….*
    ==================
    आज दिनांक-25.02.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को एक-एक कर उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर विभिन्न शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिये। जनता दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को आस्वाशत किया गया कि उनके सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न शिकायतों का निष्पादन उपायुक्त द्वारा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर किया गया।
    ज्ञात हो कि आज जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करे। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।
    जनता दरबार के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने लोगो पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना, आपका हक है।
    *■ उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने मौके पर किया लोगों की शिकायतों का समाधान….*
    जनता दरबार के दौरान भू-अर्जन व राशन कार्ड, पेंशन कार्ड से जुड़े मामलों पर जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि उक्त शिकायतकर्ताओं के जल्द से जल्द राशन कार्ड स्वीकृत करते हुए उन्हें इसका लाभ दें। इसके अलावा उनके द्वारा संबंधित सभी अधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों का चयन कर उन्हें लाभ दें। साथ हीं इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि पूरी पारदर्शिता के साथ लाभुकों का चयन किया जाय और कहीं भी किसी भी स्तर में कोई अनियमितता न हो। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाय कि कोई भी योग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित न रहे। उनके समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निदान करने का प्रयास करें। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तो होगा हीं साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। साथ हीं मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री उमाशंकर प्रसाद को निदेशित किया कि जिला अंतर्गत भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का ससमय निष्पादन करते हुए इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।
    *जनता दरबार के दौरान उपरोक्त के अलावे* कार्यपालक दण्डाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंक ग्राहकों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें, उन्हें सम्मान दें ताकि उन्हें कष्ट ना हो:उपायुक्त
    Next Article दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन पदाधिकारियों ने किया समीक्षा

    Related Posts

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.