Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गम्हरिया: सुधा डेयरी के कर्मी रविंद्र नाथ ठाकुर की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बुधवार सुबह मृतक के परिजन और स्थानीय लोग सुधा डेयरी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने कंपनी का गेट जाम कर मुआवजा, आश्रित को स्थायी नौकरी और मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

    मृतक की पत्नी तारा देवी ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की तबीयत बिगड़ने के बावजूद प्रबंधन ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घर भेज दिया. उनका आरोप है कि मृतक के शरीर में जहरीला पदार्थ पाए जाने की बात सामने आई है, जिससे उन्हें साजिश की आशंका है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की मौत सामान्य नहीं, बल्कि सुनियोजित घटना है.

    परिजनों ने मांग की है कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए और 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कंपनी गेट पर धरना और जाम जारी रहेगा.

    धरना- प्रदर्शन को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद हैं, जिससे कंपनी के मुख्य गेट पर आवाजाही प्रभावित हुई है. मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है. वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक
    Next Article दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम

    Related Posts

    दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    July 1, 2026

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था: जमशेदपुर कानून-व्यवस्था की बहाली और जनता का भरोसा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.