भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला: भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से घाटशिला में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR), सदस्यता विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। वहीं, जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठनात्मक समन्वय और सक्रिय जनसंपर्क पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

