राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया का मरीज बढ़ता ही जा रहा है। जिला प्रशासन पोटका के लिए एलर्ट मोड में है। शनिवार को जिला प्रशान और स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों ने क्षेत्र का दौरा कर जानकारी लिया। पोटका के बीडीओ अरुण मुंडा एवं सीओ निकिता बाला ने भी सीएचसी में मलेरिया पीड़ित मरीजों से भेंट किया तथा प्रभारी डॉ रजनी महाकुर को आवश्यक निर्देश दिए। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धावरिया ने भी प्रखंड के हरिना, कंडार बेरा आदि गांव का दौरा कर मलेरिया की स्थिति को जाना तथा ग्रामीणों को बचाव हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए। जिला से आए टीम के द्वारा पी एम श्री कस्तूरबा विद्यालय के 424 छात्राओं का मलेरिया जांच किया गया। जिसमें वार्डन रूमा हलधर सहित विद्यालय के 13 छात्राओं का टेस्ट पॉजिटिव मिला। लेकिन बाद में जब सीएचसी में सबों का दुबारा जांच हुआ तो निगेटिव निकला। इस तरह जिला एवं प्रखंड के कीट में भी अंतर होने से रिजल्ट में भी अंतर हो जा रहा है। शनिवार शाम तक 14 मरीज ब्रेन मलेरिया से भर्ती किए गए है जिनमें सात को सदर तथा एम जी एम रेफर किया गया है। तीन छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय की भी भर्ती थी। दो को आंशिक मलेरिया होने के कारण छुट्टी दे दिया गया। परंतु एक निशा सरदार 13 साल की छुट्टी अभी नहीं हुआ है। इलाज जारी है। तीन मलेरिया पीड़ित का अबतक मृत्यु हो चुका है। जिनमें कस्तूरबा विद्यालय की लखी सरदार, डोरडोरिया गांव का राहुल सरदार, कंडार गांव का सुबोला सरदार शामिल है।

