Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नूंह। तावडू के सराय खाटा स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिसोर्ट में शुक्रवार को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। इसमें 11 राज्यों से आए पत्रकारों और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की चुनौतियों, मीडिया की विश्वसनीयता तथा एआई और डीपफेक के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

    मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने एआई और डीपफेक के बढ़ते प्रभाव के बीच तथ्यपरक एवं विश्वसनीय पत्रकारिता बनाए रखने पर जोर देते हुए नई तकनीकों के सकारात्मक उपयोग का आह्वान किया।

    नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि निष्पक्ष और सत्यापित पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय को कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द के लिए आवश्यक बताया तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश सांडिल्या, पूर्व आईएएस डी.एस. मलिक, राज सिंह नांदल, ललित शर्मा, रेश्मी बालियान सहित अनेक वक्ताओं ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता पर अपने विचार रखे।

    इस दौरान डॉ. अर्पित जैन सहित विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज गोयल ने किया, जबकि अंत में आयोजक एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कासिम खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज
    Next Article प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    Related Posts

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    September 30, 2026

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    MP- भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान, महिला और बच्ची समेत 2 की मौत, 8 साल का बच्चा सकुशल बचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.