अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर गुरुवार को अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से शहर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सोशल मीडिया पर “वायरल बॉय धूम” के नाम से चर्चित पिंटू प्रसाद ने भाग लेकर युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कभी खुद नशे की लत से जूझ चुके पिंटू प्रसाद का उपचार और पुनर्वास अस्तित्व फाउंडेशन के नशा मुक्ति केंद्र में हुआ। अब पूरी तरह स्वस्थ होकर वे समाज को नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं।
रैली में फाउंडेशन के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और लोगों से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

