स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान में शुक्रवार को भारत के महान कृषक नेता एवं समाज सुधारक दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी और जाति-पांति से ऊपर उठकर पूरे भारतीय कृषक समाज के हितों के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, संस्कार, महिला सम्मान और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच के संस्थापक महासचिव राज किशोर, अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महासचिव जय कुमार, राम उदय सिंह, स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान के अध्यक्ष दीपू सिंह, रवि भूषण, सत्येंद्र, नवीन पांडेय, गोपाल, रौशन, राजीव तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

