Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, पोटका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से निर्माणाधीन चार कमरों वाले भवन का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। मौके पर मौजूद संवेदक के प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

     

    कक्षा-कक्षा पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद, पढ़ाई व्यवस्था की ली जानकारी

     

    भवन निरीक्षण के बाद विधायक कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और छात्राओं से सीधे बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई की गुणवत्ता तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। विधायक ने प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार मंडल से भी विस्तृत चर्चा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा छात्राओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर जोर दिया।

     

    मेट्रिक और इंटर में शत-प्रतिशत परिणाम पर छात्राओं व शिक्षकों को दी बधाई

    निरीक्षण के दौरान विधायक ने इस वर्ष मेट्रिक एवं इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में विद्यालय द्वारा प्राप्त शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की सराहना की। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

    “शिक्षा ही बेटियों को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम” : संजीव सरदार

    निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विद्यालय में चल रहा भवन निर्माण कार्य संतोषजनक है, हालांकि कुछ तकनीकी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर है और छात्राओं को राज्य सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.