Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला:भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी ने की।

     

    बैठक का शुभारंभ भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

     

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उनके बलिदान ने देश को एक राष्ट्र, एक संविधान और एक निशान के संकल्प के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

     

    श्री दिनेश कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी 26 जून तक कोल्हान क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना प्रशिक्षण पूर्ण करना है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसी माह सभी मंडलों में मंडल समिति का गठन पूर्ण किया जाना है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही इस माह पूर्वी सिंहभूम जिले में 24 घंटे के प्रवास पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जिला स्तरीय बैठक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, मंडल एवं शक्ति केंद्र की बैठक तथा ग्रामीण क्षेत्र में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद स्थापित करेंगे।

     

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

     

    *बैठक में उपस्थित* देवदत्त साव,हेमन्त नारायण देब, रोहित सिंह परमार,ज्योत्सना मयी बेरा,गीता मुर्मू, राहुल पाण्डे, कृष्णा शर्मा, गौर चन्द्र पात्र, राजाराम महतो, रंगलाल महतो,चन्दना मुर्मू,कृष्णा पाल, दिपक दण्डपात,ब्रजेश सिंह,मोन्टु कमार सिंह,सुजन मान्ना, राजकुमार कर,कमलकान्त सिंह शुभेन्दु पात्र ,महादेव महतो,गुरूचरण मार्डी,अमरदीप शर्मा, तनुश्री नन्दा जयन्त घोष,अशोक पासवान विजय पाण्डेय,सजय महाकुड़,दीपूअधिकारी, मनोज कुमार विषय समेंत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
    Next Article खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.