Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    अपने संबोधन में डॉ. पांडेय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर नेता थे, जिन्होंने शिक्षा, औद्योगिक विकास, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया तथा जम्मू-कश्मीर की विशेष व्यवस्था के विरोध में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया।

    कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडेय सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
    Next Article डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    Related Posts

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.