जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, जमशेदपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे के सौजन्य से आज जेम्को आजाद बस्ती स्थित सरकारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई। बच्चों को गर्मी से राहत देने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में एक आधुनिक वाटर कूलर स्थापित किया गया है।
इस सुविधा का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे द्वारा पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया गया। इस परोपकारी कार्य के लिए विद्यालय परिवार और बच्चों ने आनंद बिहारी दुबे के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
बच्चों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा: आनंद बिहारी दुबे ने कहा, “विद्यालय में वाटर कूलर लगने से अब बच्चों को इस गर्मी में स्वच्छ और शीतल पेयजल आसानी से मिल सकेगा। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए किए गए छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।” उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा और जन कल्याण के कार्यों में लगातार सहयोग करने का अपना संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, कंचन कुमारी, एंजेलीना तिग्गा, करनदीप सिंह, राकेश, परमजीत सिंह बंटी, सतीश कुमार, हरिहर प्रसाद, रितेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

