एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी
राष्ट्र संवाद संवादाता
कर्ज नहीं चुकाने पर बैंक का शिकंजा,दो मकानों पर प्रशासनिक टीम के साथ हुआ कब्ज़ा
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्राधिकृत अधिकारी चंदन कुमार व नायब तहसीलदार व पुलिस दल बल के साथ पहुँचे और संगीता गुप्ता तथा रूबी अग्रहरी के मकान पर कब्ज़ा प्राप्त कर लिया | संगीता गुप्ता द्वारा माँ गौरी इंटरप्राइजेज के नाम से शाखा सेनपुरा से वर्ष 2017 में 20 लाख लाख रूपये का कर्ज लिया था जिसमे जमानत के तौर पे अपना मकान बैंक के पक्ष में बंधक रखा था समय पर कर्ज ना चुकाने पर वर्ष 2021 से ऋण खाता एनपीए चल रहा था | बैंक अधिकारी द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब उनके द्वारा कर्ज का भुगतान नहीं किया गया तो बैंक द्वारा सरफेसी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मकान पर कब्ज़ा प्राप्त कर लिया |
इसी प्रकार एक अन्य ऋणी रूबी अग्रहरी द्वारा शाखा भारलाई से वर्ष 2019 में 20 लाख रूपये का कर्ज लिया था जिसमे जमानत के तौर पे अपना मकान बैंक के पक्ष में बंधक रखा था समय पर कर्ज ना चुकाने पर वर्ष 2023 से ऋण खाता एनपीए चल रहा था | इस ऋण खाते में बंधक मकान पर भी बैंक द्वारा सरफेसी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मकान पर कब्ज़ा प्राप्त कर लिया ।
बैंक अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया की इस समय बैंक के एनपीए खातों में बंधक सम्पतियों पर कब्ज़ा प्राप्त करने और उन्हें नीलाम करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं ||

