Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर
    जमशेदपुर में आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पटना इकाई द्वारा शहर के डिमना लेक में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाढ़, जलभराव और अन्य आपदा की परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की तकनीक सिखाई जा रही है। एनडीआरएफ के प्रशिक्षक छात्रों को यह भी बता रहे हैं कि आपदा के समय घायलों को प्राथमिक सहायता कैसे दी जाए, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाया जाए तथा बचाव कार्य के दौरान किन सावधानियों का पालन करना आवश्यक है।
    शिविर में शामिल अधिकांश छात्र-छात्राएं शहरी क्षेत्रों से हैं। उन्हें बाढ़ बचाव के अलावा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से निपटने का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    पटना एनडीआरएफ से पहुंचे सब इंस्पेक्टर कबि रंजन ने बताया कि इस तरह का अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा की घड़ी में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन को बढ़ावा देना है। उन्होंने सिविल डिफेंस के सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक
    Next Article भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Related Posts

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    August 5, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    August 5, 2026

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.