Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई. इस दौरान चिलगु मोड़ पर चल रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर भी चिंता जताई गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सिंगल लाइन में संचालित हो रहा है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है. लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में हो रही देरी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन एवं एनएचएआई से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक सड़क को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित नहीं बनाया जाएगा, तब तक दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा. ग्रामीणों ने मृतक जितेन दास के परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की है. वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस हादसे को सड़क सुरक्षा और अधूरे निर्माण कार्यों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित
    Next Article रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.