Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार दशकों की सेवा को मिला सम्मान, श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चार दशकों की सेवा को मिला सम्मान, श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार दशकों की सेवा को मिला सम्मान, श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    लगभग चार दशकों से की खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व खेल शिक्षक श्याम कुमार शर्मा सम्मानित, एम बी आर फाउंडेशन दिल्ली ने दी मानद उपाधि

    खेल प्रशिक्षण एवं आयोजन, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर चार दशकों के निरंतर योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूर्व खेल शिक्षक , खेल प्रशिक्षक, खेल संयोजक, राष्ट्रीय स्तर के खेल उद्घोषक , खेलों के तकनीकी अधिकारी , स्काउट श्याम कुमार शर्मा को आज दिल्ली एन सी आर स्थित *द कैसल आफ आर्ट थिएटर फरीदाबाद* के में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में विशेष उपलब्धि हेतु सम्मानित किया गया।

    एम बी आर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि डा राजेन्द्र सैनी विश्व स्तरीय मास्टर ट्रेनर न्यू यॉर्क रेड क्रॉस असिस्टेंट कमिश्नर सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया डायरेक्टर ऑफ़ फायर सेफ्टी इंस्टीट्यूशन विशिष्ट अतिथि के रूप में एम बी आर फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ सी पी यादव ने संयुक्त रूप श्याम कुमार शर्मा को “शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डाक्ट्रेट की मानद उपाधि के सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए श्याम कुमार शर्मा ने कहा, “यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सैकड़ों छात्रों की मेहनत और सहयोग का परिणाम है जिन्हें मैंने प्रशिक्षित किया। यह मुझे और अधिक निष्ठा से समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है।”इस सफलता के अवसर पर उन्होंने अपने परिवार जनों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया

    इस अवसर पर पूरे देश से आए कुल 52 शिक्षाविदों, समाज सेवा एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को भी मानद उपाधि देकर विशेष रूप से सम्मानितर किया गया।

    सभागृह में बड़ी संख्या में गण्यमान्य अतिथियों, शिक्षा विदों, स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। लगभग 4 घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान एम बी आर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। समारोह के दौरान आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम
    Next Article जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची के टेंपो स्टैंडों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.