Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने प्रखंड कार्यालय में आदित्यपुर नगर निगम और अंचल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजना के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास योजनाओं तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जलापूर्ति योजना, अबुआ आवास योजना और अन्य विकासात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही, योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस मौके पर शहरी क्षेत्र के फुटपाथी दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों के पुनर्वास का मुद्दा भी मुख्य रूप से उठाया गया। सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित तरीके से बसाने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और जल्द ही बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की दिशा में पहल शुरू की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी की आजीविका छीनना नहीं, बल्कि फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी और बेहतर व्यापारिक सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंगी और व्यवसायियों को भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। सांसद ने कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था, बाजारों का सुव्यवस्थित संचालन और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक में आदित्यपुर ननि के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, झामुमो नेता कालीपद सोरेन, कृष्णा बास्के, डब्बा सोरेन, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे समेत कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को
    Next Article संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.