Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पहली घटना डुमरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव की है। यहां 18 वर्षीय सौरवी सरदार अपने घर में जमीन पर सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसके गले और बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया। दो जगह काटने के कारण जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल गया। परिजन उसे तत्काल डुमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया और शव को सीधे गांव ले गए।

    दूसरी घटना बेसारपहाड़ी गांव की है, जहां 28 वर्षीय मिनी महाकुड घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान करैत सांप ने उसके बाएं हाथ में डंस लिया। परिजन उसे डुमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया और महिला के साथ उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार, जहर तेजी से शरीर में फैलने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    गर्मी और बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि देखी जाती है। ग्रामीण इलाकों में जमीन पर सोने के कारण ऐसे हादसे अधिक होते हैं। पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में करैत सांप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं और इनके डंसने से हर वर्ष कई लोगों की मौत होती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
    Next Article गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.