लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर अनोखा जश्न, JCB पर केक काटते समय गिरे राजद नेता केदार
राष्ट्र संवाद संवादाता
हाजीपुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के 79 वां जन्मदिवस के अवसर पर वैशाली जिले के भगवानपुर में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से ढ़ोल,
मृदंग के साथ JCB मशीन और वृक्ष पर चढ़कर केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान केदार प्रसाद यादव JCB मशीन से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। केदार यादव ने लालू प्रसाद यादव लिए हजारों साल जीने के लिए वरदान भगवान से मांगा।

