बंगाल बिहार के बाद झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा एसआईआर को बना रही है हथियार।
राष्ट्र संवाद संवादाता
राज्य में चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर को लेकर सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कमर कस ली है। इसको लेकर बोकारो जिले में आज बीएलए 2 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के मंत्री योगेंद्र प्रसाद विधायक उमाकांत रजक और महासचिव विनोद पांडे ने शिरकत की।
बोकारो के सेक्टर वन स्थित टाउन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बूथ में तैनात एजेंट को काटे जा रहे नाम से संबंधित जानकारी दी गई। पूरे राज्य में बोकारो जिले में सबसे अधिक मतदाताओं का नाम काटा है। जिसमें बोकारो विधानसभा में सबसे अधिक मतदाताओं का नाम काटा है।
इस दौरान सभी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम कट जाता है तो इसका सीधा प्रभाव सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर पड़ेगा ।क्योंकि वोटर लिस्ट में नाम रहना बहुत जरूरी है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो इसका काम पूरा होने के बाद भी सरकार भी इस पर कुछ नहीं कर सकती है और पछताने से भी कुछ नहीं होगा। इसीलिए भाजपा की इस साजिश को नाकाम करने के लिए सभी को जमीनी स्तर पर काम करना होगा क्योंकि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए बंगाल और बिहार में एस आई आर को हथियार बन चुकी है जिसका परिणाम सबके सामने है।
जिले की विधानसभा वार मतदाता मैपिंग रिपोर्ट (22 मई तक)
विधानसभा कुल मतदाता मैपिंग शेष बचे प्र तिशत
गोमिया में मतदाता 3,19,678, मैपिंग हुआ 2,62,104,बिना मैपिंग 57,574 ,81.99%
बेरमो में मतदाता
3,31,481 मैपिंग हुआ
2,40,273 91,208, 72.48%
बोकारो में मतदाता
5,96,739 मैपिंग हुआ
3,15,211, बिना मैपिंग
2,81,528, 52.82%
चंदनकियारी में मतदाता
2,86,045,मैपिंग हुआ
2,30,325 बिना मैपिंग
55,720, 80.52%
कुल मतदाता 15,33,943 मैपिंग हुआ 10,47,913 बिना मैपिंग 4,86,030 जिसका प्रतिशत 68.31 है।
जिले में कुल 15,33,943 मतदाताओं में से 10,47,913 की मैपिंग पूरी हो चुकी है।
कुल मैपिंग प्रतिशत 68.31% है।
गोमिया विधानसभा 81.99% के साथ सबसे आगे है।
चंदनकियारी में 80.52% मैपिंग पूरी हुई है।
बेरमो में 72.48% मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है।
बोकारो विधानसभा 52.82% के साथ सबसे पीछे है, जहां अभी 2,81,528 मतदाताओं की मैपिंग शेष है।
जिले में कुल 4,86,030 मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी है।

