राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा
राष्ट्र संवाद संवादाता
राज्यसभा की 2 सीटों को लेकर झारखंड में महागठबंधन और एनडीए आमने-सामने हैं। कुल 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसके चलते राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण एनडीए ने परिमल नाथवानी को अपना समर्थन दिया है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए के पक्ष में 24 विधायक हैं और उनके लिए न तो यह कोई चुनौती है, न ही कोई परीक्षा। उन्होंने कहा कि असली परीक्षा महागठबंधन की होगी। यदि इस स्थिति में भी उनके 2 उम्मीदवारों का चयन नहीं हो पाता है, तो यह मानना पड़ेगा कि जिस गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वह कहां खड़ा है और किस रूप में खड़ा है।
हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े सवाल पर सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवारों ने झारखंड में काम किया है और वे 2 बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
सुदेश महतो, आजसू सुप्रीमो

