एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को
राष्ट्र संवाद संवादाता
ज्येष्ठ के पावन अधिक मास की एकादशी के पावन महोत्सव पर श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर एवं श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार,फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन ।।
11 जून 2026, एकादशी | श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, श्री श्याम दरबार
श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर स्थित श्री श्याम दरबार में एकादशी के पावन अवसर पर लड्डू गोपाल जी का दिव्य नौका विहार,आम कुंज एवं फूल बंगला उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं धार्मिक अलंकरणों से सजाया जाएगा।
उत्सव के अंतर्गत लड्डू गोपाल जी को सुंदर सुसज्जित नौका में विराजमान कर नौका विहार कराया जाएगा। आयोजन कर्त्ताओं ने बताया की भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं जयघोष के मध्य भक्तों ने ठाकुर जी के मनोहारी स्वरूप का दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर सकते है।
साथ ही विशेष आम कुंज झांकी का आयोजन किया जाएगा जिसमें आम्र-पल्लवों, पुष्पों एवं प्राकृतिक सजावट के मध्य श्री सत्यनारायण भगवान एवं श्री श्याम प्रभु जी को विराजमान किया जाएगा। आम कुंज की अनुपम छटा वृंदावन की मधुर लीलाओं का सजीव अनुभव कराएगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य दर्शन के साक्षी बने।
श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं सचिव प्रभाश मुनका ने संयुक्त रूप से बताया कि एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित यह उत्सव भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं विहार लीलाओं से जोड़ने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
जारीकर्ता
श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर कमिटी
श्री श्याम दरबार, जमशेदपुर

