Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 7, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो करीब सात माह बाद जेल से रिहा होकर क्षेत्र लौटे। उनकी रिहाई पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सम्मान सह बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया।

    समर्थकों ने आरोप लगाया कि अवैध बालू कारोबार और सिंडिकेट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने के कारण तरुण महतो को साजिश के तहत फंसाया गया था। रिहाई के बाद महतो ने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे आगे भी किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

    उन्होंने अपनी पत्नी भानुमति महतो के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति में उन्होंने जनता के बीच रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। महतो ने क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का कठिन समय में साथ देने के लिए आभार जताया। उनकी रिहाई को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.