भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा जामताड़ा नगर की द्वितीय मासिक संगठनात्मक बैठक सरखेलडीह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर प्रभारी संजू देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रभारी संजू देवी ने कहा कि प्रत्येक माह की तरह इस माह भी संगठनात्मक बैठक आयोजित कर संगठन को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि बैठक में नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से अपने घरों और आसपास वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियान तथा झारखंड में प्रस्तावित एसआईआर कार्यक्रम के तहत बीएलओ-2 प्रशिक्षण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल एवं सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत सहित विनोद चौबे, राकेश रवानी, ज्योति देवी, ललिता मंडल, ब्रजेश राउत, सपन महतो, सुप्रकाश चौधरी, मिथुन गुप्ता और मिथिलेश बर्मन उपस्थित थे।

