Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब सीबीआई ने पहले ही उनके कथित करीबी और बिचौलिए अजय मिश्रा को एक अवैध वेंडर से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार, पिछले लगभग पांच महीनों से थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से संबंधित शिकायतें सीबीआई को प्राप्त हो रही थीं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जब गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पहुंची तो वहां कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा टीम के प्रवेश का विरोध किए जाने के कारण कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न हुआ, लेकिन अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सख्त रुख अपनाया और अंततः कमलेश समादार को उनके सरकारी आवास से हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल और आरपीएफ महकमे में हड़कंप मच गया है। सीबीआई अब अवैध वेंडरों से कथित वसूली, रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं, जिससे रेलवे सुरक्षा बल में व्याप्त भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग
    Next Article बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.