Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा टाटा फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी श्री कुलवंत सिंह बंटी ने किया।

    इस अवसर पर श्री बंटी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बर्मामाइंस मंडल के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, भाजपा बर्मामाइंस के पूर्व उपाध्यक्ष मिंटू मिश्रा, संतोष ठाकुर, बूथ अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सौरभ सिंह, सुदामा कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शुभ्रत दास, विकास सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र सिंह, मोहन कुमार, अनिल कुमार, बुलंदी मास्टर, राहुल कुमार, अमन सिंह सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    जारीकर्ता:कुलवंत सिंह बंटीप्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा झारखंड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन
    Next Article बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.