Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 5, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागडेहरी थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा एवं बागडेहरी थाना प्रभारी किशन कुमार ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरित वातावरण विकसित करने तथा पौधों को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

    बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं थाना प्रभारी किशन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला अभियान है।

    कार्यक्रम में थाना के पुलिसकर्मी, प्रखंड कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
    Next Article जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Related Posts

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    September 20, 2026

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    September 20, 2026

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

    घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी

    जायंट्स वीक के चौथे दिन कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शोकसभा आयोजित कर श्याम सुंदर प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

    जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

    फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.