Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना। खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस जांच तेज हो गई है। इस मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में उनका नाम शामिल किए जाने के बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने इस संबंध में कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है।

    एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें सार्वजनिक किया जा चुका है। घटना में प्रयुक्त हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में फायरिंग करते दिखाई देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जांच में जिसके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि 2 जून को खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर दो कोचिंग संस्थानों के समर्थकों के बीच विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद 3 जून को ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 4 जून को सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग की घटना दिखाई गई, जिसके आधार पर खान सर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार सुरक्षा कर्मियों ने दावा किया है कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर भीड़ की ओर गोली चलाई थी। हालांकि इस दावे की सत्यता की जांच की जा रही है।

    इधर, खान सर के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र उनके कोचिंग संस्थान के बाहर जुट रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग की भी है तो वह आत्मरक्षा के उद्देश्य से की गई होगी। पूरे मामले पर अब पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट
    Next Article प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.