राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल दलमा वन्य प्राणी पश्चिमी प्रक्षेत्र के मकुलाकोचा में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पौधा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने बरगद व कटहल का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में इको विकास समिति की महिलाओं के बीच सिलाई मशीन, इमरजेंसी लाइट्स और प्रदूषण नियंत्रण चूल्हा का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर डीएफओ सवा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, काबलु महतो समेत वन विभाग के अधिकारी, समिति की महिलाएं और ग्रामीण मौजूद थे।

