राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल मानवाधिकार सुरक्षा एवं संगठन के सदस्यों ने नवपदस्थापित नीमडीह थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष समीर दास के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाना प्रभारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर थाना प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
स्वागत कार्यक्रम में महामंत्री सुनील कुमार राम, अध्यक्ष समीर दास, उपाध्यक्ष मंगलेश स्वर्णकार, सचिव अमरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रकाश कालिंदी, दीपक कुमार दास, संजय महतो, स्वयंसेवक सुरेश पारीत तथा जिला सदस्य गोरांग दास समेत संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे।

