Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो। बालीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रिंस खान गैंग के कथित मुख्य सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने प्रिंस खान के निर्देश पर धमकी भरा पर्चा लिखकर फैक्ट्री परिसर में छोड़ा था और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया गया था।

    जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को बीएमडब्ल्यू प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने बालीडीह थाना में आवेदन देकर फैक्ट्री संचालन के एवज में रंगदारी मांगने और धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

    एसआईटी ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-2सी निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सीधे प्रिंस खान के संपर्क में था और उसके निर्देश पर अपने हाथ से धमकी भरा पर्चा लिखकर फैक्ट्री परिसर में छोड़ा था। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कंपनी को दोबारा धमकाने का प्रयास किया गया।

    पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस कार्य के बदले प्रिंस खान द्वारा आरोपी के दो बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपये भेजे गए थे। पुलिस अब इस वित्तीय लेन-देन और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। साथ ही आरोपी और प्रिंस खान के बीच हुई व्हाट्सएप कॉल एवं चैट के रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार बोकारो में प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क को मजबूत करने और उसके प्रभाव का विस्तार करने का काम कर रहा था।

    फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गैंग के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

    इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने गिरफ्तारी और जांच से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की है।

    प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश
    Next Article शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.