जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, कार्यालय हेतु सहयोग मांगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संतोष कुमार शार्दुल के नेतृत्व में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैकर्स एवं मूवर्स व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर में एसोसिएशन के लिए एक कार्यालय उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। इस पर विधायक सरयू राय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में संतोष कुमार शार्दुल, सुमन (नेशनल पैकर), विवेक मिश्रा (आधुनिक पैकर), घनश्याम (साउथ पैकर), आर्यन गुप्ता (सेफ एंड सिक्योर पैकर्स), छोटू (आपका पैकर), मुकेश (एमएस पैकर्स), सुनील (ओम देव पैकर्स) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

