Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    मौजा मेचुआ की 2.06 एकड़ अनाबाद सरकारी जमीन पर वर्ष 2009 से अवैध कब्जा है। इस कारण गांव में सामुदायिक भवन और खेल मैदान का काम अटका पड़ा है। रूरल यूथ क्लब बागलासाई ने अंचलाधिकारी पोटका को ज्ञापन देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।

     

    क्या है मामला:

    क्लब के अध्यक्ष माधव लोहार ने बताया कि मौजा मेचुआ, थाना नंबर 1102, खाता नंबर 234, प्लॉट नंबर 703 की 2.06 एकड़ जमीन अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है। इस जमीन के 0.06 एकड़ हिस्से पर सामुदायिक भवन बनना के लिए अनपति प्रमाण पत्र ब्लॉक से मुहैया कराया गया हे लेकिन कुछ लोगों ने पूरी जमीन पर कब्जा कर रखा है।

    इस सामुदायिक भवन का इस्तेमाल समुचित ग्राम वासी करते हैं।

    ग्रामीण आरोप लगाया कि वर्तमान में सुरधू माझी , भुस्कु माझी, खेलाराम माझी एवं कान्हू माझी मिलकर सामुदायिक भवन का चाबी रख लिए हैं तथा सामुदायिक भवन से सटे अनावाद बिहार सरकार के जमीन को भी अतिक्रमण कर रहे हैं तथा अवैध निर्माण कर रहे हैं।

    जिससे

    समस्त ग्राम वासियों में काफी नाराजगी है।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन चारों के द्वारा कभी भी किसी प्रकार की ग्रामीणों के साथ अप्रिय घटना को घटित कर सकते हैं।

    19 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों के द्वारा बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह चारों भी उपस्थित थे उनके द्वारा बैठक में स्वीकार किया गया कि उन्होंने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है तथा 15 दिनों में क्लब भवन पर कब्ज़ा छोड़ देने की बात कही किंतु उसके बाद भी उन लोगों के द्वारा भवन एवं जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा गया है तथा उस जमीन पर पहले से ज्यादा अतिक्रमण कर लिया गया है।

    ग्रामीणों के द्वारा पोटका का अंचल अधिकारी से मांग किया गया है कि सामुदायिक भवन एवं उक्त जमीन को उन लोगों से कब्जा मुक्त कराया जाए अवैध निर्माण को रोका जाए बिहार सरकार के जमीन को सीमांकन कर दिया जाए जिससे उक्त भूमि को सरकारी और सार्वजनिक कार्य के लिए उपयोग में लाया जा सके ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न ना हो।

    ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस वर्ष 41 वा खेलकूद प्रतियोगिता को भी इस फुटबॉल मैदान में आयोजित नहीं करने दिया गया है जिससे ग्रामीणों में भारी निराशा ओर आक्रोश है साथ ही साथ अंचल से आए हुए सरकारी कर्मियों को भी इन लोगों के द्वारा भगा दिया गया है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से टाल खोल दिया गया है जिसके कारण यहां चोरी की घटना में बढ़ोतरी हो रही है फुटबॉल मैदान का गोल पोस्ट का लोहे का एंगल को भी चोरी कर लिया गया है ।

    अध्यक्ष माधव लोहार, उपाध्यक्ष सोमई सोरेन, सचिव श्याम मांझी, उपसचिव बास्ता सोरेन, सदस्य माखन सोरेन समेत कई सदस्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक
    Next Article 11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    जिला संत सम्मेलन आयोजित

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.