Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन रोड नंबर-13, आदित्यपुर-1 स्थित श्री आदित्य तिवारी के आवासीय सभागार में किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर-1 एवं 2 के सैकड़ों ब्रह्मर्षि समाज के लोगों द्वारा स्व. मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

    सभा को श्री नवल किशोर सिंह, कुमुद रंजन, श्री सुधीर सिंह, चंद्रमा पांडे एवं श्री सुबोध ठाकुर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामेश्वर शर्मा, श्री राजीव मोहन सिंह, श्री गणेश प्रसाद सिंह, श्री विनीत सिन्हा, श्री आदित्य तिवारी, अर्जुन शाही, जैनेंद्र कुमार (मुन्ना), श्याम ज्ञानी शाही, अजय तिवारी, विनय तिवारी, कृष्णा मिश्रा, मनोज सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    सभा का संचालन श्री अजय कुमार सिंह ने किया, जबकि श्री राम ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

    Related Posts

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    November 10, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    November 10, 2026

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.