Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रसुनिया जंगल में अवैध खनन धड़ल्ले से , अंचल कार्यालय मौन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रसुनिया जंगल में अवैध खनन धड़ल्ले से , अंचल कार्यालय मौन

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल वन क्षेत्र कार्यालय से महज चार किलोमीटर दूर रसुनिया जंगल में चल रहे कथित अवैध पत्थर खनन को लेकर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के डीएफओ सवा आलम अंसारी ने कहा कि जिस स्थान पर खनन हो रहा है, वह वन भूमि नहीं है। ऐसे में यह मामला वन विभाग के बजाय जिला खनन विभाग का है

    पत्रकारों से बातचीत में डीएफओ ने कहा कि विभाग की ओर से जांच कराई गई है। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि वन विभाग की नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वन भूमि पर खनन होता तो विभाग तत्काल कार्रवाई करता।

    इको सेंसिटिव जोन के करीब खनन होने के सवाल पर डीएफओ ने कहा कि यदि किसी के पास इस बात के प्रमाण हैं कि खनन वन भूमि पर हो रहा है, तो वे सबूत उपलब्ध कराएं। वन विभाग मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

    रसुनिया जंगल में ट्रैक्टर, ड्रिल मशीन और डेटोनेटर के जरिए पत्थरों का खनन किए जाने का आरोप है। यह क्षेत्र दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के इको सेंसिटिव जोन से सटा हुआ बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन गतिविधियों से हाथियों के आवास और वन्यजीवों के प्राकृतिक मार्ग प्रभावित हो रहे हैं।

    डीएफओ के बयान के बाद अब जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वन विभाग जहां संबंधित भूमि को राजस्व भूमि बता रहा है,लेकिन अवैध खनन में लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है ,माफियों के हौसले बुलंद है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच लक्ष्मी नगर इकाई ने मनाया मुखिया जी का शहादत दिवस

    Related Posts

    सीपीआई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    June 1, 2026

    आसनचुआ बालू घाट की लीज डीड प्रक्रिया पूरी, जिले में वैध बालू आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त

    June 1, 2026

    आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीपीआई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    आसनचुआ बालू घाट की लीज डीड प्रक्रिया पूरी, जिले में वैध बालू आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त

    आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त

    विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा और पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा

    जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : उपायुक्त

    लंबित राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन पर जोर, म्यूटेशन मामलों को 30 दिनों में निपटाने का निर्देश

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच लक्ष्मी नगर इकाई ने मनाया मुखिया जी का शहादत दिवस

    रसुनिया जंगल में अवैध खनन धड़ल्ले से , अंचल कार्यालय मौन

    सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.