Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसबीआई एटीएम सिक्योरिटी गार्डों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एसबीआई एटीएम सिक्योरिटी गार्डों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसबीआई एटीएम सिक्योरिटी गार्डों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    रोजगार बचाने की लगाई गुहार

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम में कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बन्ना गुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय में मिला।

    प्रतिनिधिमंडल ने एटीएम सुरक्षा गार्डों को कार्य से हटाए जाने की प्रक्रिया तथा इसके विरोध में चल रहे आंदोलन से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्षों से बैंक के विभिन्न एटीएम केंद्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे गार्डों को अचानक हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। गार्डों ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था एवं उचित पुनर्वास के इस प्रकार की कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

    पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रोजगार एवं हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान श्री गुप्ता ने तत्काल एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री भूषण कुमार से दूरभाष पर वार्ता की और मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

    श्री बन्ना गुप्ता ने क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे सुरक्षा गार्डों की आजीविका से जुड़ा यह विषय अत्यंत संवेदनशील है। बैंक प्रबंधन को ऐसा कोई निर्णय लेने से पूर्व श्रमिकों के हितों एवं उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि गार्डों को हटाने संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर समाधान का रास्ता निकाला जाए।

    श्री गुप्ता ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा करना सभी संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर भी उठाएंगे ताकि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय न हो।

    प्रतिनिधिमंडल ने उनकी संवेदनशील पहल एवं त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि बैंक प्रबंधन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात
    Next Article देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    Related Posts

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    June 1, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    June 1, 2026

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    एसबीआई एटीएम सिक्योरिटी गार्डों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला

    मानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.